टीवी हसीनाओं को कड़ी टक्कर देती है लोकेश कुमारी, बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद चमकी किस्मत

लोकेश ने बिग बॉस से निकलने के बाद लोकेश ने खुद को पूरी तरह से बदल लिया है। लोकेश अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। लोकेश ने कई तस्वीरों में अपने सिक्स पैक एब्स फ्लॉन्ट करती रहती हैं। लोकेश का ये रूप देख फैंस हैरान रह गए हैं।
लोकेश भारी वजन भी उठाती हैं और अपने शरीर को बेहतर बनाने के लिए सारे स्क्वाट, पुश-अप, पुल-अप और क्रंच करती हैं। लोकेश की मेहनत नजर आ रही है। वजन कम करने से लोकेश को न सिर्फ एक बेहतर बॉडी मिली है बल्कि काफी कॉन्फिडेंस भी मिला है। वह कभी भी जिम में एक दिन भी मिस नहीं करतीं और कहती हैं कि वह फिर कभी वजन नहीं बढाना चाहतीं।