Liger Promotion Pics: विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे ने की ट्रैक्टर की सवारी, सामने आईं लाइगर प्रमोशन की ये शानदार तस्वीरें
फिल्ममेकर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन तले बनी फिल्म लाइगर का सभी बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में लाइगर की स्टार कास्ट साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कुछ शानदार तस्वीरें सामने आईं हैं.
फिलहाल विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की जिन तस्वीरों की बात की जा रही हैं, वे फिल्म लाइगर के प्रमोशन के दौरान की हैं.