कियारा के संगीत वाले लहंगे में जड़े हैं 98 हजार स्पार्कलिंग स्वारोवस्की क्रिस्टल, 4 हजार घंटे में हुआ तैयार
मनीष मल्होत्रा ने संगीत की फोटो शेयर कर सिड-कियारा की इस ड्रेस की खासियत बताई हैं. मनीष ने बताया के कियारा ने संगीत में जो लेहंगा पहना है, उसे तैयार करने में 4000 घंटे लगे.
इतना ही नहीं कियारा के इस ओंब्रे लहंगे पर करीब 98000 स्पार्कलिंग स्वारोवस्की क्रिस्टल जड़े हुए हैं. कियारा के लुक को कम्पलीट करने के लिए मनीष मल्होत्रा ने ड्रेस के साथ हाई ज्वैलरी कलेक्शन चुना, जिसमें नेचुरल डायमंड के साथ खास रूबी जड़ा हुआ है.