कियारा के लहंगे का ‘रोम’ से है खास कनेक्शन, सीक्वींस-क्रिस्टल से आउटफिट को मिला रॉयल लुक
मनीष मल्होत्रा ने कियारा के लहंगे के बारे में डिटेल्स शेयर करते हुए लिखा है-'उनके लहंगे में रोमन संस्कृति की झलक वाली जटिल कढ़ाई की गई है, जो न्यूलीवेड्स के लव से इन्सापर्यड है. इसे असली स्वारवोस्की क्रिस्टल को सजाया गया है'
कियारा की ज्वैलरी के बारे में मनीष मल्होत्रा ने बताया कि एक्ट्रेस ने डायमंड ज्वेलरी से अपने लुक को कम्पलीट किया था. कियारा की ज्वेलरी में रेयर जाम्बियन पन्ना के इस्तेमाल किया गया है जिसे अल्ट्रा-फाइन हैंडकट डायमंड के साथ तैयार किया गया है.
वहीं सिद्धार्थ की शेरवानी को रॉयल लुक दिया गया है. सिद्धार्थ की शेरवानी में सोने की जरदोजी की कढ़ाई और एंब्रॉयडरी की गई है. इसके अलावा क्लासिक सिग्नेचर, हाथी दांत के धागे का काम और फाइन दस्तकारी वर्क किया गया है.