डिजाइनर सूट पहने स्टाइल में दिखीं Kiara Advani, जूती से लेकर झुमकों तक पर दिल हार बैठे फैंस

इन दिनों बी टाउन में किसी के चर्चे हो रहे हैं तो वो हैं कियारा आडवाणी. हाल ही में हिट पर हिट दे रहीं अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपनी लव लाइफ को लेकर कियारा काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. लेकिन इस बार वो अपने स्टाइल से हर किसी का दिल चुराती नजर आ रही हैं.
व्हाइट डिजाइनर सूट पहने मुंबई में आज कियारा आडवाणी स्पॉट हुई और वो इतनी खूबसूरत लग रही थीं कि उनका ये लुक सोशल मीडिया पर छा गया है. ऑफ व्हाइट सूट पर खुले बाल, कानों में झुमके और पैरों में पंजाबी जूती.
उस पर कियारा आडवाणी की स्माइल के क्या कहना. कियारा बेमिसाल हुस्न ही नहीं बल्कि खूबसूरत मुस्काम की मलिका हैं और उनकी मुस्कुराहट हमेशा दिल चुरा लेती हैं. इस बार भी वहीं हुआ कियारा का ये दिलकश अंदाज भी कैमरों में कैद हो गया.