मां की परछाई हैं कियारा आडवाणी, खुद को मानती हैं लकी, बर्थडे पर शेयर की फोटो में दिखा खूबसूरत बॉन्ड
खास बात ये है कि वह इस जोड़े में कुछ-कुछ अपनी मां जैसी दिख रही हैं. एक तरह से आप कह सकते हैं कि कियारा अपनी मां की परछाई हैं. कियारा की ओर से शेयर की हुई अनसीन फोटो में मां और बेटी का बॉन्ड साफ नजर आ रहा है.
कियारा की मां, जेनेवीव आडवाणी बेहद खूबसूरत हैं. कियारा ने अपनी शादी और कुछ पुरानी फोटोज मां का बर्थडे स्पेशल बनाने के लिए शेयर की हैं.