सिंपल सूट सलवार में मां के स्‍कूल पहुंचीं कैटरीना, बच्‍चों के साथ देख पति विक्‍की का आया ये रिएक्‍शन

तस्‍वीरों के साथ कैटरीना ने एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है, जिनमें बताया कि उन्‍होंने स्‍कूल में तीन नए क्‍लास रूम का उद्घाटन भी किया.
कैटरीना के साथ उनकी बहन इजाबेल और भाई सेबेस्टियन भी मां के स्‍कूल में मौजूद थे. कैटरीना टीचर्स के साथ पोज देती भी दिखीं.
कैटरीना ने स्‍कूल में खास तौर से बच्‍चों के साथ बहुत मस्‍ती की. उनसे खूब सारी बातें की और साथ में डांस परफॉर्मेंस भी दी.