Katrina Kaif Looks: Phone Bhoot के प्रमोशन में रेड ड्रेस में फिर ढाया कैटरीना ने कहर, देखकर काबू नहीं रख पाए ईशान

हाल ही में दिवाली पार्टी में रेड ड्रेस में कहर ढाने के बाद कैटरीना एक बार फिर से लाल रंग के आउटफिट में स्टाइल गोल देती नजर आई हैं. मौका था उनकी अपकमिंग फिल्म फोन भूत के प्रमोशन का. जिसमें तीनों ही कलाकारों ने इन दिनों पूरी जान लगा रखी है.
लाल रंग की गाउन स्टाइल इस ड्रेस में कैटरीना काफी स्टाइलिश और खूबसूरत लग रही हैं. हाल ही में दिवाली पार्टी में भी लाल रंग के बेहद ही खूबसूरत आउटफिट को लेकर भी कैटरीना चर्चा में आ गई थीं. द कपिल शर्मा शो के सेट के बाहर कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशा खट्टर ने खूब पोज दिए और एक दूसरे संग मस्ती भी की.