‘करिश्मा का करिश्मा’, फ्लोरल प्रिंट लहंगे में ‘नागिन’ फेम एक्ट्रेस ने लूटी महफिल
मुंबई: 'नागिन' फेम करिश्मा तन्ना अपनी शादी के बाद से लाइमलाइट से दूरी बनाए हुए हैं. एक्टिंग से दूर भले सही लेकिन वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. हाल ही में करिश्मा को उनकी क्लोज फ्रेंड दलजीत कौर की वेडिंग में देखा गया था
करिश्मा तन्ना ने दलजीत की शादी से लेकर प्री-वेडिंग फंक्शन तक अपना जलवा बिखेरा था. इसी बीच उनकी नई तस्वीरें सामने आ गई हैं. इन तस्वीरों में तन्ना का देसी लुक देखा जा सकता है. एक्ट्रेस ओरेंज कलर के लहंगा-चोली में नजर आ रही हैं