करिश्मा तन्ना पर चढ़ा बोल्डनेस का खुमार, कैमरे के सामने फ्लॉन्ट किया ब्रालेट लुक

ताजा तस्वीरों में करिश्मा को ब्लैक कलर का कोट-पैंट पहने देखा जा सकता है. इस दौरान वह कैमरे के सामने अपना ब्रालेट लुक फ्लॉन्ट कर रही हैं. लुक को कंप्लीट करने के लिए करिश्मा ने मिनिमल मेकअप किया है और बालों को खुला छोड़ा हुआ है. यहां वह कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं.
करिश्मा इस लुक में काफी ग्लैमरस और हॉट दिख रही हैं. अब फैंस के बीच उनका ये लुक तेजी से वायरल होने लगा है. लोगों ने उन्हें हॉट बताते हुए कई कमेंट्स भी किए हैं. फैंस के अलावा मशहूर हस्तियां भी करिश्मा की इस अदा को पसंद कर रही हैं.