करिश्मा -करीना ने दोस्तों के साथ मनीष मल्होत्रा के घर की मस्ती, करण जौहर भी आए नजर

करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में उनके साथ करीना और करण जौहर भी नजर आ रहे हैं.
करिश्मा कपूर और करीना कपूर अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आती हैं.
दोनों कभी अपनी गर्ल गैंग के साथ मस्ती करती हैं तो कभी बाकी दोस्तों के साथ. सोमवार को दोनों ने करण जौहर और मनीष मल्होत्रा के साथ पार्टी की.