बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर कपूर खान 41 की उम्र में भी स्टाइल और खूबसूरती के मामले में कई हसीनाओं को टक्कर देती नजर आती हैं। बेबो की एक्टिंग भी कमाल की है। एक्ट्रेस अदाकारी से अपने फैंस के दिलों को जीतती नजर आती हैं। हाल ही में करीना कपूर और आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा थियेटर्स में रिलीज हुई है। इस मूवी को लोग पसंद कर रहे हैं। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है।