कपिल शर्मा-गिन्नी चतरथ ने सेलिब्रेट किया बेटी का बर्थडे, अनायरा की मम्मी-पापा संग क्यूट पिक्चर्स हुईं वायरल
अनायरा शर्मा अपने पापा कपिल शर्मा के साथ नजर आ रही हैं। बाप-बेटी की ये प्यारी तस्वीर लोगों का ध्यान खींच रही है। इस तस्वीर में कपिल शर्मा अपनी बेटी के हाथ में छोटा सा पपी देते हुए नजर आ रहे हैं।
गिन्नी चथरथ इस तस्वीर में भी अपनी बेटी अनायरा शर्मा को गोद में लिए नजर आ रही हैं। दोनों कैमरे की तरफ ना देखकर दूसरी तरफ देख रहे हैं। गिन्नी चतरथ और अनायरा शर्मा की ये तस्वीर काफी ज्यादा आकर्षित कर रही है।