ट्विटर पर वापसी को लेकर कंगना रनौत ने कही बड़ी बात, बोली-'1 साल भी नहीं झेल...'

कंगना का ट्विटर संग नफरत और प्यार का रिश्ता है. हाल में ही एलॉन मस्क ने ट्विटर टेकओवर किया है. जब कंगना से पूछा गया कि क्या वह इस प्लेटफॉर्म पर वापसी कर सकती हैं.
इस सवाल के जवाब पर कंगना ने कहा- 'ट्विटर पर मैं एक साल के लिए थी और ट्विटर मुझे एक साल भी नहीं झेल पाया. सोचो, लोग 10-10 साल से ट्विटर पर है.'