रोमांटिक अंदाज में Justin Bieber ने वाइफ हैली को किया बर्थडे विश, आलिया भट्ट ने दिया ये रिएक्शन
बर्थडे पर हैली बीबर सुपरहॉट हसबैंड जस्टिन के साथ प्यार में डूबी हुई नजर आईं, कपल जापान में छुट्टियां मनाते हुए रोमांटिक होते नजर आया.
फोटोज में जस्टिन Beige कलर के कैजुअल जैकेट-ट्राउजर में नजर आ रहे हैं, वहीं हैली ब्लैक पायजामा और हुडी में हैं, कपल एक-दूसरे को किस करते दिखा.
उन्होंने लिखा, "हैप्पी बर्थडे (जापान में) मेरे फेवरेट ह्यूमन बीइंग एक्सोक्सो, आप वो हैं जो अपनी मौजूदगी से हर चीज के साथ लाइफ को मैजिकल बना दें.. लव यू बम बम."