जस्टिन बीबर और पत्नी हैली को लॉस एंजिल्स में अपनी भतीजी की दूसरी जन्मदिन की पार्टी के दौरान किया स्पाॅट

इस दौरान 28 साल के पाॅप स्टार अपने दोस्त कान्ये वेस्ट की तस्वीरों की ग्राफिक टी-शर्ट और येलो ट्राउजर में कूल दिखे।
वहीं हैली फिट टैंक टाॅप और खाकी पैंट में स्टाइलिश लगी। उन्होंने पिंक शेड, हूप इयररिंग्स के साथ लुक को एक्सेसराइज़ किया।
हैली ने इंस्टाग्राम पर भी पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में कपल भतीजी संग जमकर मस्ती कर रहा है।