जेनिफर विंगेट ने फोटोशूट के लिए पहनी इतनी छोटी सी ड्रेस, कैमरे में कैद हुआ सिजलिंग लुक

जेनिफर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो गई हैं. लगभग हर दूसरे दिन एक्ट्रेस फैंस के साथ कोई न कोई पोस्ट शेयर कर ही देती हैं. खासतौर पर एक्ट्रेस अपने लुक्स से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रही हैं.
अब फिर से जेनिफर ने अपनी अदाओं से फैंस को मदहोश कर दिया है. लेटेस्ट फोटोज में एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दे रही हैं. यहां उन्होंने मल्टी कलर प्रिटेंड फुल स्लीव्स की शॉर्ट ड्रेस पहनी है.