बोल्ड लुक में नजर आईं जेनिफर विंगेट, कहा- मैं आपकी रेगुलर वाली बार्बी नहीं

जेनिफर विंगेट हाल ही में एक पार्टी में शिरकत की थी. इस पार्टी में मंदिरा बेदी, दृष्टि धामी और आशीष चौधरी के अलावा कई सारे सितारे नजर आए थे. इस पार्टी की तस्वीरें भी सामेन आई थीं.
जेनिफर विंगेट ने इस पार्टी लुक के लिए शॉर्ट ड्रेस कैरी की थी. ग्रे कलर के इस शॉर्ट ड्रेस में जेनिफर बेहद बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने मैचिंग हील्स पहना है और बालों को खुला रखा है.