JDJ 10 : फैशन को लेकर निया शर्मा ने बदली सोच, कहा- मुझे दूसरों के लिए तैयार नहीं होना, अब मैं…
निया शर्मा का कहना है कि झलक दिखला जा 10 की प्रेस कांफ्रेंस के लगभग 6 दिन पहले से ही वो यह सोचने में लग गई थी कि उन्हें क्या पहनना है. क्योंकि इस तरह के इवेंट में आप गाउन और खूबसूरत कपड़ें पहनते हो लेकिन मैं अब इन सब से बोर हो चुकी हूं.
निया ने आगे कहा कि अब मैं अपनी जिंदगी में एक ऐसे मुकाम पर आ पहुंची हूं, जहां मुझे दूसरों के लिए कपडे नहीं पहनने, तैयार नहीं होना.