कलर्स टीवी के ‘झलक दिखला जा’ की पांच साल के लंबे अंतराल के बाद इसके दसवें सीजन के साथ वापसी हो रही है और वो भी पूरी चमक-दमक और भव्यता के साथ. हर बीतते पल के साथ इसके लिये रोमांच बढ़ता जा रहा है. ‘झलक दिखला जा’ का प्रीमियर एपिसोड रोमांच, मस्ती और ड्रामा से भरपूर होगा. कुछ बेहतरीन परफॉर्मेंस से भरपूर यह बहुप्रतीक्षित एपिसोड बहुत ही खास होगा, क्योंकि इसके साथ एक जज के तौर पर नोरा फतेही शो में अपना सफर शुरू करेंगी.