Janmashtami 2023 Dahi Handi: खुशी और उत्साह के साथ दही हांडी उत्सव शुरू
इस दौरान ‘गोविंदा’ या दही हांडी प्रतिभागी हवा में लटकी ‘दही हांडी’ (दही से भरा मिट्टी के बर्तन) को तोड़ने के लिए बहु-स्तरीय मानव पिरामिड बनाते हैं।
विशेष रूप से परेल, लालबाग, वर्ली, दादर, भांडुप, मुलुंड, गोरेगांव और अंधेरी जैसे मराठी बहुल इलाकों में उत्सव को लेकर ज्यादा रौनक देखी जा रही है।
हाल के वर्षों में मुंबई और पड़ोसी शहरों में राजनेताओं द्वारा समर्थित कुछ दही हांडी उत्सव पुरस्कार की अधिक राशि, मशहूर हस्तियों की उपस्थिति और मनोरंजन कार्यक्रमों के कारण यह उत्सव काफी लोकप्रिय हो गया है।