मीडिया से नज़रें चुराकर...वकीलों से घिरकर, इस तरह कोर्ट पहुंचीं जैकलिन फर्नांडिस, सामने आईं तस्वीरें

कोर्ट में पेशी पर पहुंचीं जैकलीन ने चेहरे को मास्क से ढका हुआ था और वो बिजनेस ड्रेस पहनकर कोर्ट में आई थीं.
लुक की बात करें तो कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचीं जैकलीन ने डबल पॉकेट व्हाइट शर्ट पहनी थी. साथ ही उन्होंने इसके कॉम्बिनेशन में ब्लैक पैंट को चुना था.
पटियाला हाउस कोर्ट में जैकलीन की एक झलक की खातिर फैंस की भी भीड़ दिखाई दी. हालांकि उनके गार्ड्स ने काफी मशक्कत के साथ उन्हें कोर्ट के अंदर पहुंचाया और फिर वापस बाहर निकाला.