पर्पल ऑफशोल्डर ड्रेस में इशिता दत्ता ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, तस्वीरों में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

इशिता दत्ता और वत्सल सेठ जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
इन तस्वीरो में एक्ट्रेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई चेहरे पर प्यारी सी स्माइल देते हुए लोगों को दीवाना बना रही हैं।
बताते चले कि इशिता दत्ता और वत्सल सेठ शादी के 6 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं।