Ira Khan ने सगाई के 10 दिन बाद शेयर की अनसीन फोटोज, भाई आजाद को देख फैंस बोले, 'छोटा आमिर खान'
आइरा खान अपनी सगाई में जमकर नाची थीं। ये बात उनकी ये लेटेस्ट तस्वीरें खुद ब खुद बयां करती दिख रही हैं। जिनमें वो बेहद खुश दिखीं।
आइरा खान ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया कि वो अपनी जिंदगी में इससे सुंदर कभी नहीं लगीं। उन्हें नहीं लगता था कि वो सुंदर हैं। मगर इस दिन उन्हें भी लगा कि वो वाकई में सुंदर हैं।
आमिर खान की लाडली ने अपनी सगाई के लिए एक बेहद प्यारा डीपनेक रेड कलर का ब्राइडल गाउन चुना था। जिसमें वो बेहद खूबसूरत लगीं।