इंडियन आइडल 12' की कंटेस्टेंट और 'सुपरस्टार सिंगर 2' की कैप्टन सायली कांबले इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही हैं। सायली कांबले इसी साल शादी के बंधन में बंधी थीं। उन्होंने बॉयफ्रेंड धवल पाटिल के साथ पारंपरिक मराठी स्टाइल में शादी की थी। उनकी शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुई थीं। वहीं हाल ही में सायली कांबले (Sayli Kamble) ने शादी के बाद पहली बार कोई त्योहार मनाया। उन्होंने अपने ससुराल में धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाई, जिससे जुड़ी फोटोज 'सुपरस्टार सिंगर 2' (Superstar Singer 2) कैप्टन ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं सायली कांबले की गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों पर-