रविवार को शाहरुख खान ने मन्नत पर तिरंगा लहराया. स्वतंत्रता दिवस के इस सेलिब्रेशन में उनकी पत्नी गौरी खान, बेटा आर्यन, अबराम और बेटी सुहाना भी मौजूद थे. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अपने बच्चों को देश के लिए दी गई स्वतंत्रता सैनानियों की कुर्बानी का महत्व बता रहा हूं. लिटल वन के तिरंगा लहराते ही एक बार फिर हम सब गौरवांवित महसूस कर रहे हैं.'