'इमली' फेम अभिनेत्री हेतल यादव का हुआ एक्सीडेंट, कार को दूर तक घसीटते हुए ले गया ट्रक
हेतल ने बताया- मैंने रात में करीब 8:45 पर पैकअप किया, जिसके बाद मैं फिल्म सिटी से घर के लिए निकल गई. मैं जैसे ही JVLR हाईवे पर पहुंची तो एक ट्रक ने मेरी कार को पीछे से टक्कर मार दी. ट्रक मेरी कार को धक्का मारते हुए किनारे तक ले गया.
मेरी कार गिरने ही वाली थी. मैंने किसी तरह हिम्मत जुटाकर कार को रोका. इसके बाद मैंने अपने बेटे को कॉल की. मैंने अपने बेटे से पुलिस को इस बारे में सूचना देने को कहा, क्योंकि इस हादसे के बाद मैं शॉक में थी.