कॉलेज इवेंट में पहनना चाहती हैं लाल साड़ी तो पूजा हेगड़े से लें इंस्पिरेशन, नजरे हटा नहीं पाएंगे लोग

पूजा हेगड़े ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाल रंग की साड़ी और ब्रालेट ब्लाउज में कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
रेड साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मिनिमम मेकअप, खुले बाल और लंबी इयररिंग्स कैरी की हुई हैं. साथ ही ईयररिंग से मिलते हुए बाएं हाथ पर कंगन भी पहने हुए हैं.
अगर आप एक्ट्रेस की तरह ये साड़ी अपने किसी इवेंट के लिए पहनना चाहती हैं तो इसे आप अर्पिता मेहता की वेबसाइट से खरीद भी सकती हैं. इस साड़ी की कीमत 55,000 रूपये है.