महाराष्ट्रीयन लुक लेना चाहती हैं तो आप यहां से टिप्स ले सकती हैं

गणेश उत्सव अब कुछ ही दिन बाकी हैं. ये त्योहार 10 दिनों तक देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है. इस मौके पर अगर आप महाराष्ट्रीयन लुक लेना चाहते हैं तो आप यहां से भी टिप्स ले सकते हैं.
महाराष्ट्रीयन लुक के लिए ट्रेडिशनल नऊवारी साड़ी वियर करें. इस मौके के लिए आप ब्राइट कलर की साड़ी चुन सकती हैं. आप येलो, रेड या फिर ग्रीन कलर की साड़ी भी वियर कर सकती हैं.
बालों को आप सेंटर पार्टीशन देकर बन में बांध सकती हैं. एक्सेसरीज के बात करें तो आप बालों को फूलों से भी सजा सकती हैं. आप व्हाइट फूलों का गजरा बालों में लगा सकती हैं. इसके अलावा आप लाल गुलाब का इस्तेमाल भी कर सकती हैं.