लूज सूट में चाहिए क्लासी अंदाज, तो पाकिस्तानी एक्ट्रेस Mawra Hocane के लुक पर नजर जरूर डाल लें

फैशन और स्टाइल में चार चांद लगाने के लिए लड़कियां सेलेब्स को अक्सर फॉलो करती हैं. ऑफिस से लेकर रोजमर्रा में तक, हर कोई सेलेब्स के स्टाइल को ही फॉलो करना पसंद करता है. अगर आप लूज कुर्ते सेट की तलाश में हैं, तो फिर आज हम आपके लिए पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन का अंदाज लेकर आए हैं. जिस पर हर किसी का दिल आ गया है.
सूट के स्टाइल में बॉलीवुड एक्ट्रेस से आगे हैं पाकिस्तानी अभिनेत्री, इसी लिस्ट में शामिल हैं, मावरा होकेन. हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना सूट वाला क्लासी अंदाज शेयर किया. एक्ट्रेस रेड शेड के इस सूट पर हर किसी का दिल आ गया है. मावरा होकेन का ये सूट देखने में काफी क्लासी लुक रहा है.