नौकरी हो तो ऐसी! जलपरी बनने के लिए इस महिला को मिलते हैं हर महीने 6 लाख रुपये

बचपन में आपने जलपरी की ढेर सारी कहानियां सुनी होगी. लेकिन क्या रीयल लाइफ में आपने किसी को जलपरी बनते देखा है? शायद नहीं. ये किसी सपने के सच होने जैसा है. और अगर जलपरी बनने के लिए ढेर सारे पैसे मिले फिर तो ये सोने पर सुहागा जैसा है. अमेरिका में एक ऐसी ही महिला है जिसे जलपरी बनने के लिए हर महीने 6 लाख रुपये मिलते हैं. ये हैं- एमिली एलेक्जेंड्रा गुग्लील्मो
32 साल की एलेक्जेंड्रा गुग्लील्मो फ़्लोरिडा में रहती है. बच्चों की पार्टियों के साथ-साथ फ़ाइव-स्टार इवेंट्स के लिए उन्हें बुलाया जाता है. साथ ही और इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर उनके लाखों फॉलोअर्स भी है.
ब्रिटिश अखबार द मिरर से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, 'जलपरी बनना मेरे लिए बेहद खास है. ये मेरा बचपन का सपना था. अब मैं दूसरे बच्चों का ख्बाब पूरा करती हूं.'