‘मुझे अपने घर से भागना पड़ा था…’ शहनाज गिल ने बयां किया अपना दर्द

शहनाज गिल ने पंजाब की कटरीना से लेकर मुंबई की कटरीना बनने तक का सफर तय किया है. चुलबुली और पूरे हिंदुस्तान के दिलों की धड़कन बन चुकीं शहनाज ने अपनी जिंदगी में बहुत सारे स्ट्रगल्स का सामना किया है. जिसके बारे में उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुल कर बात की है.
अपने पुराने दिनों की बात करते हुए एक ऑनलाइन इंटरव्यू में शहनाज ने बताया कि अपने स्ट्रगल के दिनों में वो घर से भाग गई थी. इसकी वजह थी कि सना का परिवार इंडस्ट्री में शामिल होने के फैसले का सपोर्ट नहीं कर रहा था.
ऐसे में शहनाज ने अपने दिल की बात सुनी और घरवालों से दूरी बना ली. एक्ट्रेस का मानना था कि भले ही वो अपने माता-पिता से प्यार करती है, लेकिन इस मामले में उनकी राय नहीं सुन सकती हैं. यही वजह थी कि उन्होंने उनको ब्लॉक कर दिया था.