गौहर खान के बर्थडे जश्न की तस्वीरें पति जैद दरबार ने कीं शेयर, एक-दूजे में खोया दिखा कपल

इस पार्टी की तस्वीरें जैद ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की। शेयर की तस्वीरों में आप देख सकते हैं जैद ने पत्नी के बर्थडे को खास बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
लुक की बात करें तो जैद दरबार ने व्हाइट शर्ट और ब्लू डेनिम जींस पहनी हुई है। वहीं गौहर ब्लैक कलर के सिंपल शॉर्ट ड्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
इन तस्वीरों को शेयर कर जैद ने लिखा-'मेरे जीवन के उजाले को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।