इन तस्वीरों में मौनी रॉय व्हाइट लहंगा पहने नजर आ रहीं हैं, जो उन पर काफी जच रहा है। फैन्स उनके इस लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
मौनी रॉय ने अपने इस एथनिक एलिगेंट लुक को मांग टीका और गले में हैवी हार के साथ एक्सेसराइज़ किया और कैमरे के लिए मिलियन डॉलर के पोज़ दिए।
बताते चलें कि मौनी रॉय की इन तस्वीरों को उनके पति सूरज नांबियार ने क्लिक किया है, इसलिए मौनी ने इस पोस्ट को कैप्शन दिया - फोटोज़ बाय पति देव।