Huma Qureshi: डे लाइट वेडिंग के लिए हुमा कुरैशी का रेड सिक्वेंस्ड गाउन है एकदम परफेक्ट, अच्छी फोटो के लिए इसे जरूर करें ट्राई

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. एक्ट्रेस आईटीए अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर एक फुल स्लीव और प्लीजिंग नेकलाइन वाले रेड सीक्वेंस गाउन में पहुंची. इस ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत और बोल्ड लग रही हैं.
एक्ट्रेस ने अपनी ड्रेस फैशन डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक के कलेक्शन से पिक की थी. गाउन के निचले हिस्से पर फैदर से काम किया गया है जो एक्ट्रेस को एक क्यूट लुक दे रहा है. ये फैदर वर्क पूरी ड्रेस का मुख्य आकर्षण भी बना हुआ है.