हुमा कुरैशी ने कराया ग्लैमरस फोटोशूट, तस्वीरों से नहीं हटेंगी नजरें
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में हुमा को रेड कलर का कोट-पैंट में देखा जा सकता है. इस लुक में वह काफी ग्लैमरस दिख रही हैं.
लुक को कंप्लीट करने के लिए हुमा ने न्यूड मेकअप किया है और बालों को बांधा हुआ है. यहां वह कैमरे के सामने कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं.
इस लुक में हुमा हमेशा की तरह काफी खूबसूरत तो दिख ही रही हैं, साथ ही बेहद बोल्ड भी लग रही हैं. हुमा के इस लुक को अब फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है.