सफेद साड़ी में अप्सरा सी नजर आईं हिना खान, लुक पर लट्टू हुए फैंस

हिना खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने बहुत ही स्टाइलिश सफेद साड़ी पहनी हुई है.
सफेद साड़ी पर सफेद मोती सजे हैं. हिना ने बालों को बांधा हुआ है और कानों में मोती वाले ईयररिंग्स डाले हैं.
हिना खान ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘सफेदी के प्यार में.’