हिना खान ने फैशन वीक में लगाए चार चांद, पीले रंग के लहंगे में जंची

इस दौरान अदाकारा ने एक नामी फैशन डिजायनर के लिए शो स्टॉपर की जिम्मेदारी उठाई। यहां अदाकारा बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
रैंप वॉक के दौरान अदाकारा हिना खान जमकर अपने ब्लाउज का स्टाइल फ्लॉन्ट करती दिखीं। ये तस्वीरें देख एक्ट्रेस के फैंस भी तारीफ करते नहीं थके।
इस दौरान अदाकारा हिना खान जमकर रैंप पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरती दिखीं। एक्ट्रेस ने रैंप पर घूम-घूमकर लंहगे में पोज दिए।