विदेश से लौटने के बाद हरनाज संधू का पहला फोटोशूट, फैंस बोले- हमारी क्वीन

मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली हरनाज संधू हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में मिस यूनिवर्स बनने के बाद हरनाज का पहला फोटोशूट सामने आया है, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देख हर किसी की नजरें उनपर टिकी हुई हैं.
हरनाज संधू की लेटेस्ट तस्वीरों में उन्होंने ब्लैक कलर का शिमरी बॉडी कॉन गाउन कैरी किया है. इस दौरान उनका स्टनिंग लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है.