फिर एक-दूजे के हुए हार्दिक-नताशा, 3 दिन में दूसरी बार की शादी, Photos वायरल

पंड्या और नताशा ने वैसे तो 2020 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी लेकिन अब ये दोनों उदयपुर में पूरी दुनिया के सामने दोबारा शादी कर रहे हैं. वो भी एक तरह से नहीं दो-दो तरह से.
पंड्या ने 14 फरवरी क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी की थी. नताशा सर्बिया की रहने वाली हैं और क्रिश्चियन हैं.वहीं गुरुवार को इन दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की. इन दोनों ने ये शादी भी उदयपुर में की.