'हमज़ा' की बाहों में 'हाला'...हानिया आमिर और फरहान सईद की ये तस्वीरें आपके दिल में उतर जाएंगी

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर और फरहान सईद की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री फैंस को तहे दिल से पसंद है. ऐसे में दोनों सितारों ने अपने चाहने वालों के लिए खूबसूरत फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं.
इन तस्वीरों में फरहान और हानिया पीले रंग के लिबास में एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं हैं. वहीं तस्वीर का बैकग्राउंड भी पीले गेंदे के फूलों से ही सजाया गया है.
फरहान सईद जहां सफेद कुर्ता पायजामा और पीले जैकेट में हैंडसम लग रहे हैं, तो वहीं पाकिस्तान की हूर जैसी दिखने वाली हानिया आमिर को देख बस एक ही अल्फाज कहने को दिल करेगा 'माशाअल्लाह'.