‘गुम है किसी के प्यार में’ फेम ऐश्वर्या शर्मा ने पति नील भट्ट को बताया ‘बदमाश’, रोमांटिक तस्वीरें भी की शेयर

हाल ही में, ऐश्वर्या शर्मा ने पति नील के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की, जो फैंस के बीच इस कदर छा गई कि वायरल हो गई.
तस्वीरों में ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट को पीच और आइवरी कलर की ड्रेसेस के साथ ट्विनिंग करते हुए देखा जा सकता है.
ऐश्वर्या शर्मा ने पीच कलर के कुर्ता के साथ आइवरी शरारा सेट पहना है. वहीं, नील ने व्हाइट पैंट-शर्ट के साथ पीच कलर का कोट पहना.