Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: हेक्टिक शेड्यूल के बीच नील भट्ट संग क्वालिटी टाइम बिताती दिखीं ऐश्वर्या शर्मा, देखें वायरल तस्वीरें

टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में अहम रोल अदा करने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) का नाम एक बार फिर से सुर्खियों में है। एक्ट्रेस हमेशा से ही अपनी नई तस्वीरों के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक बार फिर से एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जोकि धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या और नील की केमेस्ट्री देखते ही बन रही है। नजर डालिए ऐश्वर्या शर्मा की लेटेस्ट तस्वीरों पर...
'गुम है किसी के प्यार में' में ऐश्वर्या शर्मा पत्रलेखा के किरदार में नजर आती हैं। इस किरदार के चलते ऐश्वर्या शर्मा खूब वाहवाही भी बटोर चुकी हैं। हालांकि कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने से भी बाज नहीं आते हैं।