पूल किनारे सन बाथ लेती नजर आईं गैल गैडोट, तस्वीरों ने चुराया फैंस का दिल
वंडर वुमन स्टार गैल गैडोट ने अपने इंस्टाग्राम पर सन-किस्ड तस्वीरों को साझा किया है. जिसमें वह हमेशा की तरह स्टनिंग लग रही हैं. 37 वर्षीय स्टार को स्विमिंग पूल के किनारे चिल करते देखा जा सकता है.
गैल गैडोट ने ब्राउन कलर का स्विमसूट पहना था. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एक सन इमोजी रखी है. गैल गैडोट के इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं. यूजर्स को ये तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं.