बालों में गजरा, गले में मोतियों का हार, साड़ी में दिखा अनुपमा परमेश्वरन का ग्लैमरस लुक, स्माइल ने लूटा दिल

अनुपमा ने फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर करने के साथ ही लिखा, 'ओनम स्माइल यहां है...'. इसके बाद तो लोगों ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है. तस्वीरों में उनकी स्माइल तो सभी का दिल जीत रही है. एक्ट्रेस की पोस्ट को साढ़े चार लाख से भी ज्यादा मिल चुके हैं.
अगर सोशल मीडिया पर सामने आए अनुपमा के ओनम लुक की बात की जाए तो इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि उन्होंने बालों में गजरा, गले में मोतियों का हार, बड़ी ईयरिंग्स, माथे पर बिंदी और न्यूड मेकअप किया है. उनकी स्माइल ने तो एक्ट्रेस की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं.