आलिया से दीपिका तक, शूटिंग सेट से शुरू हुई थी इन स्टार्स की लव स्टोरी

करीना कपूर और सैफ अली खान का प्यार फिल्म 'टशन' की शूटिंग के दौरान परवान चढ़ा था. इसके बाद लंबे समय तक एक दूसरे के साथ वक्त बिताने के बाद दोनों ने साल 2012 में एक-दूजे का हाथ थामा. आज कपल दो बच्चों के पेरेंट्स हैं.
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का प्यार फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर शुरू हुआ था, जिसके बाद दोनों ने लंबे समय तक डेटिंग की. इसी साल अप्रैल में दोनों शादी के बंधन में बंधने के बाद हाल ही में एक बेटी के मम्मी पापा भी बने हैं.