बिग बॉस 16 कंटेस्टेंट्स को फराह खान ने दी पार्टी, अनसीन फोटोज में नजर आए विनर एमसी स्टैन

बिग बॉस 16 खत्म हो चुका है और सलमान खान के इस शो को उनका नया विनर मिल गया है. वोटिंग्स में सभी को पिछाड़ एम सी स्टैन ने ये अवॉर्ड जीत लिया है.
उन्हें हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं. इस खास मौके पर फराह खान ने पार्टी रखी जिसमें कई सारे स्टार्स नजर आए.
भावना पांडे ने शो के विनर एम सी स्टैन संग तस्वीर शेयर की जिसमें वे विनर के साथ स्माइल करते हुए पोज देती नजर आ रही हैं.