जैस्मीन भसीन-एली गोनी का ऑनस्क्रीन रोमांस देख दंग रह गए फैंस, वायरल हो रहा है गाना

सालों बाद खूबसूरत रियल लाइफ कपल जैस्मीन भसीन और हैंडसम एली गोनी का नया गाना सजाऊंगा लूटकर भी आज रिलीज हो चुका है. इस सिजलिंग सॉन्ग को लेकर नेटिजन्स का एक्साइटमेंट देखने लायक है. वैसे ये गाना अपने अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार सुर्खियों में रहा है. इस गाने के फुटटैपिंग टीजर से लेकर पिक्चर्स तक, हर चीज ने इसे इस साल के सबके धमाकेदार गानों में से एक बनाया है. ये गाना सभी म्यूजिक लवर्स के लिए एक विजुअल ट्रीट है जिसमें जैस्मीन और अली की किलर केमेस्ट्री नजर आ रही हैं. इस गाने को आप https://bit.ly/SajaungaLutkarBhi यहां देख सकते हैं.
गाने में रेट्रो बैकड्राप पर अली और जैस्मीन बारिश में डांस करते दिख रहें है और जिसकी वजह से दर्शकों के लिए इससे नजर हटाना बेहद मुश्किल हो जाता है. कह सकते है अपने पेपी ट्यून के साथ ये गाना चुटकियों में सभी के मूड को ठीक कर सकता है. यह एक ऐसा रीक्रिएशन है जिसने आरडी बर्मन के चुरा लिया के सार को एक परफेक्टली स्क्रीन्स पर पेश किया है. इस वाइब्रेट नंबर के साथ अली और जैस्मीन की जोड़ी ने स्क्रीन्स पर आग लगा दी है जो आपको एक बार फिर पुराने दिनों की याद दिला देगा.