लेडी बॉस वाले अवतार में भी नम्रता मल्ला ने लगाया हॉटनेस का तड़का, ठहर जाएंगी आपकी नजरें

भोजपुरी अभिनेत्री नम्रता मल्ला ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में वो लेडी बॉस बनी नजर आ रही हैं. काले रंग का आउटफिट और काले रंग के गॉगल्स के साथ हाथों में घड़ी, गले में पेंडेंट और मोबाइल लिए वो नजर आईं.
नम्रता मल्ला ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मिनिमल मेकअप के साथ ग्लॉसी लिप और अपने बालों को खुला छोड़ा है. नम्रता मल्ला इन तस्वीरों में किसी लेडी बॉस से कम नजर नहीं आ रही हैं. उनकी तस्वीरों को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और लगातार कमेंट्स भी कर रहे हैं.
नम्रता मल्ला इन तस्वीरों के जरिए भी हॉटनेस का तड़का लगाया है. थोड़े से रिवीलिंग आउटफिट के साथ वो बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं. तस्वीरों में वो स्माइल करती हुई और फोन चलाती नजर आ रही हैं. उनकी ये अदाएं किसी को भी उनका दीवाना बना दें.