एक्टिंग में नहीं आना चाहती थीं ईशा गुप्ता, अपने बैकअप प्लान का किया खुलासा

ईशा गुप्ता को बॉलीवुड में 10 साल का समय हो गया है. उन्होंने साल 2012 में जन्नत 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी नजर आए थे. हाल ही में वह आश्रम 3 में नजर आई थीं, जिसमें उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया था.
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ईशा असल में वकील बनना चाहती थीं. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि एक कलाकार के तौर पर बैकअप प्लान रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि ना सिर्फ आर्टिस्ट बल्कि हर किसी के पास बैकअप प्लान होना चाहिए.